ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

वंदे भारत ट्रेन पर हुए हमले पर बोलीं ममता बनर्जी, बंगाल में नहीं बिहार में हुई पत्थरबाजी

DESK: वंदे भारत ट्रेन पर बीते दिनों हुए पथराव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमला बंगाल में नहीं हुआ था बल्कि बिहार में किया गया था।

वंदे भारत ट्रेन पर हुए हमले पर बोलीं ममता बनर्जी, बंगाल में नहीं बिहार में हुई पत्थरबाजी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वंदे भारत ट्रेन पर बीते दिनों हुए पथराव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमला बंगाल में नहीं हुआ था बल्कि बिहार में किया गया था। उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि जिस किसी ने भी यह झूठी खबर चलाई है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि मीडिया ने हमारे राज्य बंगाल को बदनाम करने का काम किया है। 


बता दें कि 8 जनवरी से गंगा सागर मेला का आयोजन होने वाला है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेन के लिए ममता बनर्जी आई हुई थी। वहीं पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि फुटेज को देखने से पता चला है कि पहली घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई और दूसरी घटना बिहार के किशनगंज में हुई थी। तस्वीरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों और घटनास्थल की पहचान हो सके। 


बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा दिया था। हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था लेकिन दो दिन से लगातार यह खबर चल रही है कि बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसे बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया और इसकी जांच की मांग की। जिसके बाद ममता बनर्जी का बयान सामने आ गया। 


ममता ने कहा कि पत्थरबाजी बंगाल में नहीं हुई बल्कि बिहार में हुई थी। जिन लोगों ने यह झूठ फैलाने का काम किया। बंगाल को बदनाम करने का काम किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी वंदे भारत कोई नई ट्रेन थोड़ी ना है ये तो पुरानी ट्रेन है। इसमें सिर्फ नया इंजन लगा दिया गया है।   

टैग्स