ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

उत्तराखंड में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, बस में करीब 50 यात्री सवार

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है जहां पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरने की सूचना आ रही है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हा

उत्तराखंड में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, बस में करीब 50 यात्री सवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है जहां पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरने की सूचना आ रही है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। 


अंधेरा रहने और गहरी खाई की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस हरिद्वार के लालढांग से पौड़ी जा रही थी तभी अचानक रास्ते में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 


घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें भी रवाना हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया। कहा कि बारातियों से भरी बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह बस गहरी खाई में जा गिरी है। 


सीएम ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द राहत व बचाव शुरू करने के निर्देश दिये। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें।  फिलहाल बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

टैग्स