ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

यूपी से आ रही पर्यटक ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, 9 पर्यटकों की मौत

DESK : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे जंक्शन पर खड़ी एक पर्यटक ट्रेन में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पर्यटकों को लेकर आ रही थी

यूपी से आ रही पर्यटक ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, 9 पर्यटकों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे जंक्शन पर खड़ी एक पर्यटक ट्रेन में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। यह  ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पर्यटकों को लेकर आ रही थी तभी दो डिब्बे आग की चपेट में आ गए। आग में 20 पर्यटक घायल हो गए और दो डिब्बों में आग लग गई। उत्तर प्रदेश के लखीपुर से आई एक पर्यटक ट्रेन में मदुरै रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि यात्रियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, अग्निशमन और बचाव दल ट्रेन में फंसे पर्यटकों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से आ रही इस ट्रेन के 2 डिब्बों में अचानक आग लग गई। 


बताया जा रहा है कि, ट्रेन में आग तब लगी जब ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी। रेलवे पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मदुरै कलेक्टर संगीता मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्यों की जांच कर रही हैं। पर्यटकों को लखनऊ से उत्तर प्रदेश के रामेश्वरम ले जा रही ट्रेन में आग लग गई। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ट्रेन में चाय परोसते समय गैस सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बुजुर्ग पीड़ितों की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि बचाव कार्य जारी रहने से हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।