ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

दिवाली की रात बेगूसराय ट्रिपल मर्डर से दहला, अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारी गोली

BEGUSARAI : दिवाली की रात जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना इलाके के मचहा गांव

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI : दिवाली की रात जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना इलाके के मचहा गांव की है जहां दिवाली की रात अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी।

घटना मचहा गांव के रहने वाले अशोक सिंह के परिवार में घटी है। अशोक सिंह की बेटे कुणाल सिंह, उसकी पत्नी कंचन देवी और बेटी सोनम कुमारी की अपराधियों ने हत्या की है।  घटना के वक्त घर में मौजूद कुणाल सिंह के दो अन्य बेटों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। 

घटना रविवार की देर शाम हुई माना जा रहा है कि जमीनी विवाद में कुणाल सिंह के परिवार के सदस्यों की हत्या हुई है। गांव के लोगों के मुताबिक कुणाल सिंह अपने एक रिश्तेदार के मर्डर केस में गवाह था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हत्या को कुणाल सिंह के चचेरे भाई ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश में हुई हत्या बताया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता