ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

KAIMUR: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। पुल

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के दसौती के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहनिया थाना क्षेत्र के अधवार में पितृपक्ष का कार्यक्रम चल रहा था उसी में सामान लाने के लिए एक बाइक पर सवार 3 लोग मोहनियां जा रहे थे तभी दसौती के पास तीनों हादसे के शिकार हो गये। 


बाइक सवार तीनों युवक ट्रैक्टर में पीछे से घुस गए जिसमें दो की स्पॉट डेथ हो गया जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चंदौली में चल रहा है। मृतकों में मोहनिया के दादर के रहने वाले कुंदन शर्मा और रोहतास के शिवजी सिंह शामिल हैं। वहीं अधावार गांव का मदन सिंह घायल हो गए हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता