तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों के लिए मैदान में उतरे 54 कैंडिडेट, कल थम जाएगा प्रचार का शोर

तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों के लिए मैदान में उतरे 54 कैंडिडेट, कल थम जाएगा प्रचार का शोर

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार कल यानी रविवार को थम जाएगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है। इस चरण में अधिकतर पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदाता मतदान करेंगे। वहीं तीसरे चरण के मतदान में बिहार के कुल 54 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं 14 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। 


दरअसल, अबतक सूबे के अंदर पहले और दुसरे चरण की वोटिंग को मिलाकर 40 सीटों में से नौ सीटों पर मतदान करवा दिए गए हैं और तीसरे चरण में 7 मई को पांच सीटों पर मतदान होने हैं। इसमें झंझारपुर, अररिया,  सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इसके लिए रविवार 5 मई को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।


वहीं, तीसरे चरण में बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्र में 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से तीन महिला प्रत्याशी हैं, जबकि 51 पुरुष प्रत्याशी हैं । इनमें 19 प्रत्याशी निर्दलीय हैं और बाकी के 21 प्रत्याशी किसी ने किसी छोटी राजनीतिक पार्टियां या संगठन के साथ चुनावी मैदान में हैं। जबकि कुल 14 ऐसे कैंडिडेट हैं जिनका संबंध बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ है। इनमें 3 प्रत्याशी जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं तो एक कैंडिडेट भाजपा के सिंबल पर मैदान में नजर आएंगे। जबकि, एक लोकसभा सीट खगड़िया में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) भी चुनावी मैदान में हैं और यहां से राजेश वर्मा को सिंबल दिया गया है। 


वहीं, राजद के 3 प्रत्याशी तो  कांग्रेस के एक और वाम दाल एक उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी से सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस चरण के सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 98,60,397 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 51,29,473  पुरुष मतदाता हैं, जबकि 47,30,602 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 322 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाता की संख्या 145482 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाता की संख्या 22,84,689 है।


उधर, चुनाव आयोग की ओर से सभी 5 लोकसभा क्षेत्र में कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 8777 मतदान केंद्र, जबकि शहरी क्षेत्र में 1056 मतदान केंद्र बनाया गया है। 13 चलंत मतदान केंद्र हैं। इनमें झंझारपुर में 2037 सुपौल में 1895 अररिया में 2004 मधेपुरा में 2047 और खगड़िया में 1865 मतदान केंद्र बनाया गया है।