ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश

उफनती नदी में Tik Tok का वीडियो बना रहे थे 4 युवक, एक की डूबने से हुई मौत

JAMUI: टिक टॉक का वीडियो बानकर लाइक पाने की कोशिश कर रहे युवक को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह घटना जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग स्थित धोबिया घाट नदी के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMUI: टिक टॉक का वीडियो बानकर लाइक पाने की कोशिश कर रहे युवक को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह घटना जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग स्थित धोबिया घाट नदी के बांध के पास की है. युवक दोस्तों के साथ उफनती नदी में फुटबॉल फेंक कर उसे पकड़ने का टिक टॉक वीडियो बना रहा था. लेकिन नदी के तेज धारा के कारण चारों दोस्त डूबने लगे. ग्रामीणों ने तीन को किसी तरह से बचा लिया. लेकिन एक युवक लापता हो गया. 

बताया जा रहा है कि नीमारंग निवासी मो. शाजिद अपने तीन दोस्त मो. दिलशाद, मो. सूडू, मो. छोटू के साथ धोबिया घाट गया था. फुटबॉल को उफनती नदी में उसे फेंककर उसे निकालने का टिक टॉक वीडियो बना रहा था. तभी अचानक सभी गहरे पानी में डूब गए. घटना की जानकारी के बाद जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित गरसंडा पुल पर देखने वालों की भीड़ लग गई.

युवक के परिजन युवक को खोजने को लेकर सोनपे घाट, कल्याणपुर घाट सहित शहर के कई घाटों में जाकर खोजबीन करने के बाद युवक का शव पांच घंटे बाद सतगामा नदी घाट से बरामद किया. वही युवक के शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनोंं ने बताया की मृतक युवक दो दिन बाद एक प्राइवेट कंपनी में काम करने  के लिए दिल्ली जाने वाला था.

बता दें कि इससे पहले भी दरभंगा और वैशाली में पिछले माह टिक टॉक का वीडियो बनाने के चक्कर में युवकों की जान चली गई थी. युवक लाइक पाने के लिए अपनी लाइफ को दांव पर लगा रहे है. जो युवकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता