ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

टिकट कटने के बाद नाराज अश्वनी चौबे लेंगे बड़ा फैसला, 28 मार्च को करेंगे बड़ा एलान

PATNA : भाजपा से टिकट कटने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता अश्वनी चौबे गुरुवार को बड़ा फैसला ले सकते हैं

टिकट कटने के बाद नाराज अश्वनी चौबे लेंगे बड़ा फैसला, 28 मार्च को करेंगे बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भाजपा से टिकट कटने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता अश्वनी चौबे गुरुवार को बड़ा फैसला ले सकते हैं। अश्वनी चौबे इस दिन अपने पद और प्रभार से मुक्त हो सकते हैं।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार दो बार से चुनाव जीतकर सांसद हैं। 2014 से ही नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्यमंत्री हैं।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया को आमंत्रित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि उसी समय वह अपने राजनीतिक संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।


मालुम हो कि, भाजपा ने इस बार बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को दिया है। बिहार में चौबे लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। सांसद बनने के पहले वह 2010 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे और बिहार सरकार में मंत्री बने थे।


आपको बताते चलें कि, अश्वनी कुमार चौबे राजनीति की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से की थी। बक्सर से पहले वह भागलपुर क्षेत्र में सक्रिय थे। इस बार भी उन्हें बक्सर या भागलपुर से भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों जगह से निराशा हाथ लगी। उनके निकटस्थ सूत्रों का कहना है कि राजनीति से उनका मन अब ऊब गया है।