ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

तेजस्वी को सताने लगा हार का डर ! नीतीश कुमार को RJD साथ बताने वाले बयान पर चिराग का पलटवार, कहा .... हमारे CM का नाम लिए बिना नहीं होगा बेड़ा पार

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि आज नीतीश कुमार भले ही एनडीए के तरफ हो लेकिन आज भी सही मायने में हमारे साथ है। इसके बाद अब तेजस्वी के इस बयान पर एनडीए के नेत

तेजस्वी को सताने लगा हार का डर ! नीतीश कुमार को RJD साथ बताने वाले बयान पर चिराग का पलटवार, कहा .... हमारे CM का नाम लिए बिना नहीं होगा बेड़ा पार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने यह दावा किया है कि आज नीतीश कुमार भले ही एनडीए के तरफ हो लेकिन आज भी सही मायने में हमारे साथ है। इसके बाद अब तेजस्वी के इस बयान पर एनडीए के नेता भी जमकर पलटवार कर रहे हैं। ऐसे में अब लोजपा (रामविलास ) के मुखिया चिराग पासवान ने तेजस्वी पर हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि- तेजस्वी को डर लगने लगा है तभी तो उनको यह एहसास हुआ कि बिना नीतीश कुमार वो चुनाव नहीं जीत सकते हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि, तेजस्वी को इतना एहसास है कि बिना नीतीश कुमार के वह चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इसलिए वो हमारे मुख्यमंत्री के नाम का उपयोग चुनावी सभा में कर रहे हैं। यदि तेजस्वी को नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल करना पड़ा तो यह दर्शाता है कि वो कितने असमर्थ हैं, कितने कमजोर हैं। वह हमारे मुख्यमंत्री जी के नाम का इस्तेमाल करके भ्रम फैला कर यह अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। 


चिराग ने कहा कि, आज की तारीख में बिहार की जनता जागरुक है। वह इनकी मंशा को अच्छी तरह से जानते हैं। जनता अच्छी तरीके से जानती है कि उनको क्या निर्णय लेना है। इंडी एलायंस के लोगों में एकता कहां है ? एक भी मंच बता दीजिए जहां इंडि गठबंधन के तमाम घटक दल एक साथ दिखाई दिए हो। इनको तो चुनाव प्रचार में भी महज एक डेढ़ पार्टी ही नजर आती है। 


उधर, चिराग ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनको या इनकी पार्टी के शीर्ष नेता को  बिहार से लेना-देना ही नहीं है। जो गांधी परिवार है उनको बिहार की कोई चिंता नहीं है। राहुल गांधी एक बार आकर खानापूर्ति करके चले गए। वही हमारे प्रधानमंत्री जी को देखिए लगभग हर चरण में आकर और पटना में आकर रोड शो करके हमारे गठबंधन की एकता का परिचय दिया।