ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

बड़ी खबर: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। घटना घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के

बड़ी खबर: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। घटना घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया गांव की है। एकसाथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान बर्री फुलवरिया गांव की रहने वाली सोनी कुमारी, सोनिया कुमारी और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों चिमनी के पास स्थित पोखर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तालाब के गहरे पानी में चले गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को जबतक तालाब से बाहर निकाला तीनो की डूबने से मौत हो गई थी। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता