ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

टेक ऑफ से ठीक पहले विमान में दिखा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

DESK : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले धुआं उठने के बाद विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मस्कट से कोचीन के लिए उड़ान

टेक ऑफ से ठीक पहले विमान में दिखा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से ठीक पहले धुआं उठने के बाद विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मस्कट से कोचीन के लिए उड़ान भरने ही वाली थी की उसमें धुआं देखने को मिला। जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। आनन फानन में विमान पर सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। विमान पर क्रू मेंबर समेत 147 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX 442 मस्कट एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार थी ऐन इसी वक्त विमान में धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलती ही विमान कंपनी के कर्मियों और एयरपोर्ट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इंजीनियर्स की टीम विमान में धुआं निकलने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सभी यात्रियों को दूसरे विमान से कोचीन भेजने की तैयारी की जा रही है।


इस घटना के बाद डीजीसीए की तरफ से बयान आया है। डीजीसीए ने कहा है कि मस्कट एयरपोर्ट के रनवे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ा के इंजन नंबर 2 में धुआं देखने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।