Hindi News / news / सुशांत के नाम पर हो राजगीर फिल्म सिटी का नाम, बिहार सरकार से...

सुशांत के नाम पर हो राजगीर फिल्म सिटी का नाम, बिहार सरकार से की गई मांग

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Aug 12, 2020, 12:28:59 PM

सुशांत के नाम पर हो राजगीर फिल्म सिटी का नाम, बिहार सरकार से की गई मांग

- फ़ोटो

NALANDA : राजगीर में बनने वाले फिल्म सिटी का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने की मांग की गई है. राष्ट्रीय आवाज मंच के लोगों ने बिहार सरकार से मांग की है कि राजगीर फिल्म सिटी का नाम सुशांत के नाम पर किया जाए. 

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि बिहार के सपूत सुशांत फेमस कलाकार थे. उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या हुई है. सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है. इससे बिहारियों को न्याय मिलेगा. नामाकरण को लेकर मंच के सदस्यों ने सिलाव के गजराज बिगहा में इसको लेकर बैठक की.

उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलकर इसकी मांग करेगा.  मौके पर कई लोग मौजूद थे. सबका कहना है कि सुशांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यहि होगी कि राजगीर फिल्म सिटी का नाम सुशांत के नाम पर हो.