ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल

NEET Student Death: पटना नीट छात्रा मौत केस में CBI की जांच पर सवाल उठने लगे हैं. केस के नए IO ने शनिवार को लड़की के मामा और प्रभात मेमोरियल संचालक से पूछताछ की. अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार नाराज है.

NEET Student Death Case
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET Student Death: पटना नीट छात्रा मौत केस अब और पेचीदा होता जा रहा है। जांच की जिम्मेदारी संभाल रही CBI की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। POCSO कोर्ट की सख्ती के बाद CBI ने जांच अधिकारी (IO) को बदल दिया है। अब इस केस की जिम्मेदारी डीएसपी विभा कुमारी को दी गई है।


शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे नए जांच अधिकारी ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना स्थित CBI दफ्तर बुलाया। मामा से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई और इस दौरान करीब 25 सवाल किए गए। पूछताछ के बाद मामा ने आरोप लगाया कि CBI भी इस मामले में लीपापोती कर रही है। अधिकारी बदले जा रहे हैं, लेकिन जांच सही दिशा में नहीं बढ़ रही।


मामले में प्रभात मेमोरियल के संचालक डॉ. सतीश को भी CBI कार्यालय बुलाया गया और उनसे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। CBI ने 12 फरवरी को इस हाई-प्रोफाइल केस को अपने हाथ में लिया था, लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।


पीड़ित पक्ष के वकील एस.के. पांडेय ने CBI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है और बार-बार सिर्फ पीड़ित परिवार से ही पूछताछ की जा रही है, जबकि दोषियों से सवाल नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि इसे आत्महत्या मान लें। वकील ने POCSO कोर्ट में शिकायत और मुआवजे के लिए आवेदन भी दाखिल किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को तय है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता