ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Patna Traffic Jam: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण और पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर पटना में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। कई प्रमुख रूट बंद होने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Patna Traffic Jam
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Traffic Jam: बिहार में आज सम्राट चौधरी सरकार के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे।


कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई प्रमुख रूटों को डायवर्ट किया गया है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में लंबा जाम लग गया है। गयाजी रूट समेत कई सड़कों पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार देखी गई।


ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने यात्रियों से तीन घंटे पहले घर से निकलने की अपील की है। जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार अपनी सुविधा के अनुसार कार्यक्रम कर रही है और आम लोगों की परेशानी की चिंता नहीं की जा रही। 


लोगों का कहना है कि सुबह 9 से 10 बजे ऑफिस जाने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और ऐसे कार्यक्रम रविवार को आयोजित किए जाने चाहिए थे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। हालांकि, इमरजेंसी वाहनों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।


गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड, बेली रोड, पटेल गोलंबर, गर्दनीबाग समेत कई इलाकों में ट्रैफिक रोक दिया गया है। कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम देखा गया। 


वहीं करबिगहिया आरओबी पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पूरे पटना में जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता