ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार में बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है। तीन बार के विधायक रहे शैलेंद्र अपने बयानों और मजबूत राजनीतिक पकड़ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Bihar cabinet expansion
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट विस्तार में कई नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा कोटे से करीब 14 नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा है। इनमें संजय टाइगर, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और इंजीनियर कुमार शैलेंद्र जैसे नाम प्रमुख हैं।


भागलपुर जिले की बिहपुर विधानसभा सीट से विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार को 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।


इंजीनियर कुमार शैलेंद्र बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वह वर्ष 2010 और 2020 में भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिसका फायदा भाजपा को लगातार मिलता रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कुमार शैलेंद्र अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।


वर्ष 2025 में उनके एक बयान ने काफी राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर कहा था कि “राजद हिंदुओं की नहीं, मुसलमानों की पार्टी है।” इसके साथ ही उन्होंने राजद को “नेस्तनाबूत” करने की बात भी कही थी। उनके इस बयान पर बिहार की राजनीति में काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।


बता दें कि राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह पहला अवसर होगा जब गांधी मैदान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता