ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

भोजपुर में हर्ष फायरिंग से शादी में मातम: आर्मी जवान को लगी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर के चरपोखरी में ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए एक आर्मी जवान घायल को हर्ष फायरिंग को दौरान गोली लग गयी। गोली उसके हाथ और जांघ में लगी, जिसके बाद उसे आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का है, जहां मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक सेना का जवान घायल हो गया।


घायल जवान की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र साह के 25 वर्षीय पुत्र भोला साह के रूप में हुई है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। परिजनों ने तुरंत घायल जवान को आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।


भोला साह ने बताया कि वह अपने मामा अनंत साह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल मुकुंदपुर आया था। घटना के समय वह शामियाने में एक किनारे कुर्सी पर बैठा था और पास में कुछ बच्चे भी मौजूद थे। तभी अचानक फायरिंग हुई और एक गोली उसके दाएं हाथ को चीरते हुए जांघ में जा लगी।


उन्होंने कहा कि अगर यह गोली वहां मौजूद बच्चों को लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया और उसके हाथ से काफी खून बहने लगा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांघ से गोली निकाल दी है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और इस्तेमाल किया गया हथियार किसका था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है और इस मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।