ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार STF और नवादा पुलिस ने PLFI के दो नक्सलियों दयानंद और मिथलेश राजवंशी को भारी हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी साजिश नाकाम की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में PLFI के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दोनों आरोपी लंबे समय से इस नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे। 


STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चला कर छापेमारी की और दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टेक्निकल गियर, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से अधिक एक्सप्लोसिव शामिल हैं। 


इसके अलावा लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर और अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस को शक है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार सदस्यों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी थी। दोनों नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रजौली थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता