ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Bihar Crime News: पटना के रामकृष्णानगर इलाके में लूटपाट की एक घटना ने हत्या का रूप ले लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर लूटपाट की और एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लूटपाट की एक वारदात ने कुछ ही घंटों में हत्या का रूप ले लिया। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। हालांकि पुलिस ने तेजी और मुस्तैदी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया और घटना में शामिल पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 की रात सोरंगपुर मंदिर के पास स्थित एक गली में पांच अपराधियों ने तीन लोगों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सभी युवक अपने काम से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों के साथ मारपीट कर उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली गई।


घटना के बाद घायल युवक की पहचान शब्बू कुमार उर्फ शहिल कुमार के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन गंभीर चोट के कारण 21 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे यह मामला और अधिक गंभीर हो गया और पुलिस ने इसे हत्या के रूप में दर्ज कर लिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की।


पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि महज 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में सौरभ सिंह, विशाल कुमार, लकी कुमार और संतोष कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं।


पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 5200 रुपये बरामद किए हैं, जिन पर खून के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू, दो महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन और खून लगा टी-शर्ट भी जब्त किया गया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।


फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा क्या इनका संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से है।


इस घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस वारदात से काफी सहमे हुए हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कुछ हद तक भरोसा भी जगा है।