ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

सुशांत सुसाइड केस का खुलेगा राज, करीबियों से पूछताछ जारी, पुलिस ने रिकॉर्ड किए पर‍िवार समेत 9 लोगों के स्टेटमेंट

DESK :बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. उनते करीबियों से पूछताछ जारी है. इसके साथ ही पुलिस ने परिवार समेत 9 लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए हैं.बता

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. उनते करीबियों से पूछताछ जारी है. इसके साथ ही पुलिस ने परिवार समेत 9 लोगों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए हैं.

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि सुशांत ने आत्महत्या की है. लेकिन अब इसकी गंभीरता से छानबीन की जा रही है कि सुशांत के सुसाइड करने की वजह क्या थी. आखिर क्यों एक टैलेंटेड एक्टर को इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

जानकारी के अनुसार सुशांत की एक बहन मुंबई में ही थी, इसके साथ ही सुशांत को फंदे से लटके हुए पहली बार उन्होंने ही देखा था, जिसे लेकर विस्तार से उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है. पिता और बाकी दो बहनों का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया गया है. हांलाकि परिवार के किसी भी लोग ने  सुसाइड के मामले में किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है. 

सुशांत के क्रिएटिव कंटेंट मनेजर,  होम मनेजर और केयर टेकर दीपेश सावंत,  दोस्त सिद्धार्थ पिथानी और महेश शेट्टी  का भी बयान लिया गया है. वहीं अब पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.  सुशांत के साथ जिन लोगों का व्यवसायिक संपर्क था उनसे भी सवाल-जवाब किया जाएगा. जिनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए जा चुके हैं उनसे पुलिस द्वारा फिर से पूछताछ की जा सकती है. इसके अलावा सुशांत के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के भी स्टेटमेंट आने वाले समय में लिए जाएंगे.