1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2021, 8:59:54 AM
- फ़ोटो
SUPAUL: नाबालिग लड़की को अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. दोनों आरोपियों ने उससे बेहोशी की दवा देकर घटना को अंजाम दिया है. यह घटना लोकहा ओपी थाना क्षेत्र का है.
बेहोशी की हालत में छोड़ा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर जाने के दौरान उसे दो युवकों ने रास्ते से उठा लिया. इस दौरान बेहोशी की दवा दे दी. गैंगरेप के बाद उसे बेहोशी की स्थिति में भी उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस ने महिला थाना भेजा
घटना के बाद पीड़िता को लेकर परिजन लोकहा ओपी पहुंचे, लेकिन यहां पर पुलिसकर्मियों ने केस दर्ज करने के बदले उससे महिला थाना भेज दिया. इसके बाद महिला थाना कार्रवाई करने के बदले पीड़िता को लोकहा ओपी चले जाने को कहा. पीड़ित नाबालिक लड़की ने सदर एसडीपीओ कुमार के पास पहुंची. जिसके बाद एसडीपीओ ने लोकही पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.