1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2021, 6:57:19 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. एसटीएफ और बीएमपी में तैनात अधिकारियों का तबादला करते हुए इन्हें आर्थिक अपराध इकाई में भेजा गया है. गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक बीएमपी 9 जमालपुर के डीएसपी भास्कर रंजन और एसटीएफ के डीएसपी सुनील कुमार को पटना आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है.
