ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

DESK: श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट से जुझ रहा है। दिन पर दिन देश की हालत खराब होती जा रही है। इसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। आज प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भ

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट से जुझ रहा है। दिन पर दिन देश की हालत खराब होती जा रही है। इसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। आज प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास को छोड़कर भाग गये। हालात को देखते हुए श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। 


प्रदर्शनकारियों ने सांसद रजिता सेनारत्ने के आवास पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। झड़प में सैकड़ों लोग घायल हो गये है। घायलों को राष्ट्रीय अस्पताल कोलंबो ले जाया गया है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लेकिन प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।   


स्थिति को देखते हुए श्रीलंका के पीएम ने आपात बैठक बुलाई है। बता दें कि इससे पूर्व भी 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सरकारी बंगले को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था जिसके कारण पूरी परिवार के साथ वे भागे थे। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। पीएम ने स्पीकर से भी संसद सत्र बुलाने की अपील की है। 


राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में घुस गए। पुलिस ने इस दौरान राष्ट्रपति भवन में घुसने से रोका लेकिन लोग नहीं माने जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गये। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की गयी और गोलियां भी चलाईं गयी। लेकिन प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुस गए और हंगामे मचाने गये। राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारियों ने स्वीमिंग पुल में नहाते और मस्ती करते नजर आए तो कई लोग किचेन में खाना बनाते और खाते दिखे। सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो रहा है। 


श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

टैग्स