ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक ऑफ के बाद फ्लाइट में निकला धुआं

DESK : बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। इस विमान में 230 यात्री सवार थे। स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से जबलपु

स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक ऑफ के बाद फ्लाइट में निकला धुआं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। इस विमान में 230 यात्री सवार थे। स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। विमान के टेक ऑफ के बाद केबिन से अचानक धुआं निकलने के बाद आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।


दरअसल, स्पाइस जेट के विमान ने शनिवारी की सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के टेक ऑफ होते ही पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पायलट के केबिन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद आनन फानन में फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में अचानक धुआं किस कारण से निकलने लगा फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


विमान ने 230 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। डीजीसीए ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पाइस जेट की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया है कि स्पाइस जेट की विमान संख्या DASH8 Q400 विमान को दिल्ली से जबलपुर जाना था। टेक ऑफ के बाद करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर पायलट की टीम ने कैबिन में धुआं देखा। केबिन में धुआं बढ़ता देख विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।


बता दें कि पिछले दिनों पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। पटना से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की विमान SG-725 में टेक ऑफ के बाद अचानक इंजन में आग लग गई थी। जिसके बाद विमान को आनन-फानन में पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था और एक बड़ा हादसा होते होते टला था।

टैग्स