ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूची

UP News : स्प्रीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत

DESK : उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यहां एक अनियंत्रित कार ट्रक में जा

UP News : स्प्रीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यहां एक अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी. हादसे का शिकार हुई कार में ड्राइवर सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है. 


हादसा रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र में हुआ. कार में सवार सभी 6 लोग यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित स्वार शहर में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायल ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.


पुलिस के अनुसार ईको कार सीकमपुर गांव पर बने स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार में चढ़कर अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में कार में सवार पूरन दिवाकर (50) उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह (30) ठाकुर की मौत हो गई.

टांडा के एसडीएम राजेश कुमार के मुताबिक हादसा टांडा के शीकमपुर इलाके में हुआ है. हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान मुरादाबाद के जयंतीपुर के निवासियों के रूप में हुई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग ईको गाड़ी से सवार थे. अनियंत्रित कार जिस ट्रक से टकराई है, उसके बारे में भी पता किया जा रहा है.