ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

सोनिया और राहुल गांधी को ED का नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

DESK : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर

सोनिया और राहुल गांधी को ED का नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जारी किया गया है. सोनिया और राहुल 8 जून को ईडी अधिकारियों के सामने पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं. 


बता दें कि कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ED ने 2015 में इस केस बंद कर दिया था. लेकिन यह सत्तारूढ़ पार्टी को पसंद नहीं आया तो ED के अधिकारियों को हटा कर, नए लोगों की लाया और अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेज रहे हैं. कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया गया. लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे पुरजोर तरीके से इसका सामना करेंगे. सोनिया 8 जून को पूछताछ के लिए जाएंगीं. अगर राहुल जी फ्री रहे तो वो भी जा सकते हैं. नहीं तो समय मांगा जा सकता है. कानूनी तौर पर हर जवाब दिया जाएगा.


आपको बता दे कि सोनिया राहुल पर आरोप क्या है. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर कर इस मामले में तमाम नेताओं पर आरोप लगाए थे. इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को हाईकोर्ट से भी नोटिस जारी हुआ था. बता दें कि स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया. उनकी शिकायत में उन्होंने केवल 50 लाख रुपये का भुगतान करके यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस के एसोसिएट जर्नल्स से 90.25 करोड़ रुपये वसूलने का अधिकार प्राप्त कर लिया था. इस मामले में कांग्रेस की अलावे अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी के दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन को आरोपी बताया गया है.