1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Apr 19, 2020, 12:03:00 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी के रीगा थाना इलाके के बभनगामा से आ रही है, जहां पहले के विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.
जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभालने के लिए जमकर लाठियां भांजी. इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी. इस दौरान दोनों गुटों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं घटना को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी है.
मामले को लेकर दोनों गुटों के लोगों के तरफ से आवेदन दिया गया है. हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है. वही इस बारे में एसपी अनिल कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में दो गुटों में झडप हुई है. पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई है. लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...