Hindi News / news / छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

1st Bihar Published by: Updated Jul 29, 2020, 8:16:20 PM

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

- फ़ोटो

SITAMARHI:  पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए गई हुई थी. इस दौरान लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. यह घटना चोरौत थाना क्षेत्र के बसोत्रा गांव की है. 

पीएचसी में कराया गया भर्ती

हमले में घायल में सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भीड़ ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसी मामले में आरोपी के घर पुलिस छापेमारी करने गई थी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमला करने वालों में सबसे आगे महिलाएं थी. पुलिस पर हमला की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. भारी संख्या में गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.