ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: इस महीने के अंत तक मिलेगी दूसरी किस्त, 20-20 हजार रुपये होंगे ट्रांसफर

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त अप्रैल अंत तक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी. दूसरी किस्त में पात्र महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
जल्द जारी होगी पहली किस्त
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त देने की तैयारी शुरू हो गई है। अप्रैल महीने के अंत तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 5 हजार रुपये स्वयं निवेश कर रोजगार शुरू करना होगा।


इसके लिए रोजगार मैपिंग का काम शुरू कर दिया गया है। पहली किस्त के रूप में मिले 10 हजार रुपये से महिलाओं ने कौन-कौन से रोजगार शुरू किए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जीविका ऐप में महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रोजगार की डिटेल फीड की जा रही है। इसी आधार पर दूसरी किस्त के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।


संभावना है कि अप्रैल के अंत तक मैपिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में महिलाओं के खातों में दूसरी किस्त की राशि भेज दी जाएगी। वर्तमान में राज्यभर में महिलाओं को विभिन्न रोजगारों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 


पहली किस्त की राशि से महिलाओं ने सबसे अधिक चूड़ी, राशन, नाश्ता और किराना दुकान शुरू की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने बकरी पालन और सिलाई का काम भी शुरू किया है, जिससे वे गांव में ही आय अर्जित कर रही हैं।


इस योजना के तहत अब तक राज्य की करीब 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश महिलाओं को लाभ मिल चुका है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 11 लाख से अधिक महिलाओं को अभी राशि दी जानी है। नगर विकास विभाग द्वारा उनका सत्यापन किया जा रहा है और 31 मार्च तक सभी को पहली किस्त देने का लक्ष्य रखा गया है।


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल पांच किस्तों में 2 लाख 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त के बाद दूसरी किस्त में 20 हजार, तीसरी में 40 हजार, चौथी में 80 हजार और पांचवीं किस्त में 60 हजार रुपये ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए प्रदान किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता