ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर में पुलिस और नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ। पटोरी रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 6 लाख की हेरोइन बरामद की गई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पटोरी रेलवे स्टेशन के पास की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।


गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 मार्च 2026 की सुबह सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य हेरोइन की खेप लेकर शाहपुर पटोरी स्टेशन उतरने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और पटोरी पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक और महिला को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।


गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी: पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (26 वर्ष, वैशाली) और शांति देवी (असम) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से साबूदाने के चार डिब्बों में छिपाकर रखा गया नारंगी और सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ, जिसे स्थानीय भाषा में 'कोटा' (हेरोइन) कहा जाता है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, नकदी, रेलवे टिकट और पहचान पत्र भी जब्त किए हैं।


पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ा नेटवर्क: पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पूर्वोत्तर राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी कर बिहार लाते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। पटोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता