Hindi News / news / किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Aug 25, 2020, 1:47:51 PM

किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SITAMARHI: अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए. यह घटना सोनबरसा के जयनगर कचहरीपुर के पास की है.

बताया जा रहा है कि किसान का नाम सुखारी राय है वह जयनगर का रहने वाले थे. किसान की अपराधियों ने हत्या क्योंकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस से जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि बिहार में आज कई जगहों पर अपराधियों ने अपना तांडव दिया है. लखीसराय में अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी. नवादा जिले के अकबरपुर के गंगटा गांव में भी अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.