ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सर गंगाराम अस्पताल में बढ़ता गया कोरोना का चेन, 300 से अधिक लोग पॉजिटिव

DELHI : दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की चेन बढ़ती ही जा रही है. इन सब के बीच चिंता की बात यह है कि कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की चेन बढ़ती ही जा रही है. इन सब के बीच चिंता की बात यह है कि  कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं. 

अब तक के आंकड़ों की बात करें तो दो महीनों में अकेले दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 300 से अधिक स्वास्थ्कर्मी और उनके परिजन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. लगातार यह चेन बढ़ती ही जा रही है. जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा 7 अप्रैल से लेकर 2 जून के बीच तक का  है . 

बता दें कि 4 अप्रैल को सर गंगाराम हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण की  पहली खबर सामने आई थी. जिसके बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ सहित 108 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारेंटाइन किए गए थे. इसके बाद से संक्रमण का चेन बढ़ता ही चला गया औऱ अबतक सर गंगाराम अस्पताल में 300 से अधिक स्वास्थ्कर्मी और उनके परिजन कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29943 पहुंच गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना टेस्ट किया गया है.