ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

शिक्षा विभाग खोलने जा रहा नौकरियों का पिटारा, नीतीश सरकार 6 हजार से ज्यादा विद्यालयों सहायकों की नियुक्ति करेगी

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। शिक्षा विभाग बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए स्कूलो

शिक्षा विभाग खोलने जा रहा नौकरियों का पिटारा, नीतीश सरकार 6 हजार से ज्यादा विद्यालयों सहायकों की नियुक्ति करेगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग की तरफ से जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। शिक्षा विभाग बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय सहायकों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए स्कूलों में 6421 विद्यालय सहायकों का पद सृजित किया जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद इसकी जानकारी दी है। विद्यालय शिक्षकों की बहाली कंप्यूटर की जानकारी वाली योग्यता के साथ की जाएगी। बहाली होने के बाद स्कूलों की साइबर कैफे और वसुधा केंद्रों पर निर्भरता कम हो जाएगी। 


सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को विद्यालय सहायक की मदद से हर तरह की तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रखंड स्तर पर साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नई व्यवस्था के जरिए। अब विद्यालय सहायक के इन सभी कामों में मदद करेंगे। इसके अलावे विद्यालय सहायकों की मदद से ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम को भी पहले से दुरुस्त किया जाएगा। विद्यालय सहायक की बहाली होने से शिक्षक भी पढ़ाने के काम में अपना पूरा फोकस कर पाएंगे उनके पास अन्य तरह के दायित्व नहीं होंगे। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि स्कूलों में विद्यालय सहायकों के लिए 6421 पद सृजित किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। एक बार प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। तो नियुक्ति के लिए भी आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि न केवल प्राथमिक और माध्यमिक बल्कि उच्च शिक्षा के लिए भी बिहार सरकार निरंतर काम कर रही है। राज्य में फिलहाल 4600 लेक्चरर की बहाली की प्रक्रिया जारी है।

टैग्स