ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

सिख पगड़ी में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी : दरबार साहिब में टेका मत्था ; चिराग के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

PATNA : पीएम मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। रविवार को पटना में उन्होंने रोड शो भी किया है। वहीं सोमवार की सुबह पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पटना के तख्

सिख पगड़ी में नजर आए प्रधानमंत्री मोदी : दरबार साहिब में टेका मत्था ; चिराग के लिए करेंगे चुनावी जनसभा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पीएम मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। रविवार को पटना में उन्होंने रोड शो भी किया है। वहीं सोमवार की सुबह पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पटना के तख्त साहिब पहुंचे। पीएम मोदी सिख पगड़ी पहनकर पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री लंगर का भी स्वाद चखने वाले हैं। पटना साहिब गुरुद्वारा से पीएम मोदी सीधे हाजीपुर जाएंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम ने दर्शन करने के साथ-साथ अरदास भी की। यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं।


पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को सिखों के दूसरे सबसे बड़े तख्त व श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और अपनी हाजिरी लगायी। प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले से पीएम के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गयी है। दरबार साहिब में पीएम ने मत्था टेकेंगे। गुरुघर की मर्यादा के अनुकूल प्रधानमंत्री का स्वागत यहां किया जाएगा।


वहीं पीएम के गुरुद्वारा आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। हाई अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन की टीम दिखी। कंगन घाट से चौक थाना होते हुए गुरुद्वारा तक बैरिकेडिंग की गयी थी।बड़ी संख्या में पुलिस जवानों और पदाधिकारियों की तैनाती की भी गयी थी। सरकारी व प्राइवेट भवनों की छत से सुरक्षाकर्मी पहरा देते दिखे।