ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में हुए विलीन, पिता ने रोते-बिलखते दी मुखाग्नि

DESK: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार के दौरान उनके फैंस की भीड़ लग गई। उनके पसंदीदा ट्रैक्टर में अंतिम यात्रा निकाली गई, जिस दौरान सिद्धू के माता-पिता भी मौजू

सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में हुए विलीन, पिता ने रोते-बिलखते दी मुखाग्नि
First Bihar
2 मिनट

DESK: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार के दौरान उनके फैंस की भीड़ लग गई। उनके पसंदीदा ट्रैक्टर में अंतिम यात्रा निकाली गई, जिस दौरान सिद्धू के माता-पिता भी मौजूद रहे। ये दृश्य बेहद भावुक करने वाला था, जब उनके पिता बार बार सिद्धू का माथा चुम रहे थे। इस दौरान उनकी मां बिलखकर रो रही थी। 


अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू के पिता ने अपनी पगड़ी उतार दी। अंमित यात्रा से पहले सिद्धू मूसेवाला को लाल रंग की पगड़ी पहना दी गई। उनकी एक झलक पाने के लिए कई लोग पहुंच गए थे। इस दौरान सबकी आंखें नम थी। 


आपको बता दें कि 6 महीने बाद सिद्धू मूसेवाला शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अक्टूबर में उनकी शादी होनी थी। जिस लड़की से उनकी शादी तय हुई थी, उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद वह तुरंत सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची थी। सिद्धू मूसेवाला की मृतक देह को उनके पिता ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी ज़िम्मेदारी लारेंस बिशनोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। 

टैग्स