ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

शिवसेना के 15 बागी विधायकों को केंद्र ने दी Y प्लस की सुरक्षा, MLA फ्लैट पर भी CRPF की तैनाती

DESK: मुंबई में उद्धव ठाकरे और शिंदे के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और समर्थन और विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। वही शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे मोर्चे पर डटे

शिवसेना के 15 बागी विधायकों को केंद्र ने दी Y प्लस की सुरक्षा, MLA फ्लैट पर भी CRPF की तैनाती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मुंबई में उद्धव ठाकरे और शिंदे के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और समर्थन और विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। वही शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे मोर्चे पर डटे हुए हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे के साथ गये शिवसेना के 15 बागी विधायकों को Y प्लस की सिक्योरिटी दी है। यही नहीं इनके घरों पर भी सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है।


विधायकों के कार्यालय और आवास पर हुए शिवसैनिकों के हमले के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। यह फैसला तब लिया गया है जब शिवसेना नेता संजय राउत लगातार बागी विधायकों को मुंबई आने को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। वहीं शिव सैनिक सड़क पर उतरकर बागी विधायकों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 


केंद्र सरकार ने रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावनकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन भुमारे को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 

टैग्स