ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

महंगाई और बेरोजगारी पर तंज कसने की मिली सजा, बुलेट से घुमते एक कलाकार को किया गिरफ्तार

DESK: देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी पर तंस कसना एक कलाकार को भारी पड़ गया। बीजेपी की ओर से शिव-पार्वती के वेश में नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकार के खिलाफ केस दर्ज कराया ग

महंगाई और बेरोजगारी पर तंज कसने की मिली सजा, बुलेट से घुमते एक कलाकार को किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी पर तंस कसना एक कलाकार को भारी पड़ गया। बीजेपी की ओर से शिव-पार्वती के वेश में नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अन्य कलाकारों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार हुए कलाकार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। 


भगवान शिव का वेश धारण कर बुलेट चलाने वाले एक कलाकार को असम के नागांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अभी भी दो की गिरफ्तारी बाकी है। इन दोनों कलाकारों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बीजेपी ने इन कलाकारों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी। 


दरअसल भगवान शिव और माता पार्वती का वेश धारण कर कलाकार आम लोगों का ध्यान अपनी आकर्षित करने के लिए शहर में घुम रहे थे। कलाकार नुक्कड़ नाटक की माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और देश में व्याप्त बेरोजगारी का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद बीजेपी की तरफ से कलाकार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। 


बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि कलाकार भगवान शिव और देवी पार्वती का वेश धारण कर नाटक कर रहे थे। यदि किसी चीज का विरोध ही करना है तो सड़क पर धरना कीजिए। इस तरह भगवान का रुप धारण कर किसी की धार्मिक भावनाओं के साथ कोई खेलवाड़ नहीं कर सकता। कलाकार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ तंज कसने के आरोप में फिलहाल गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार शख्स को सोमवार को कोर्ट में हाजिर किया जाएगा। 


महंगाई और बेरोजगारी पर तंज कसने की मिली सजा, बुलेट से घुमते एक कलाकार को किया गिरफ्तार 

टैग्स