ब्रेकिंग
बिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानी

25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे सीएम नीतीश, गांधी मैदान में इस दिन होगा आयोजन

PATNA: बिहार में दूसरे चरण के शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्त पत्र का वितरण करेंगे। ये सभ

25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे सीएम नीतीश, गांधी मैदान में इस दिन होगा आयोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में दूसरे चरण के शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्त पत्र का वितरण करेंगे। ये सभी शिक्षक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से दूसरे चरण में नियुक्त हुए हैं। गांधी मैदान में आगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।


दरअसल, बिहार में पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण में 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की थी। सीएम की इस घोषणा के बाद बीपीएससी ने शिक्षकों की बहाली के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की। दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा संपन्न होने के बाद नतीजे आए और उसी के साथ शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू कर दी और रिजल्ट के साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों के बीच स्कूलों का आवंटन कर दिया गया।


पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति में भी गांधी मैदान में पिछले दो नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री ने 25 हजार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया था। अब जब लोकसभा का चुनाव सिर पर है ऐसे में सरकार इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। आगामी 13 जनवरी को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री 25 हजार शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र देंगे।