ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट, लुढ़के सेंसेक्‍स और निफ्टी

MUMBAI : देश में मंदी का माहौल है. आर्थिक मोर्चे पर लगातार बुरी खबरें आ रही हैं. विपक्ष के नेता भी मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. यहां तक कि शेयर बाज़ार भी मंदी कि चपेट में है. शेयर ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUMBAI : देश में मंदी का माहौल है. आर्थिक मोर्चे पर लगातार बुरी खबरें आ रही हैं. विपक्ष के नेता भी मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. यहां तक कि शेयर बाज़ार भी मंदी कि चपेट में है. शेयर बाजार में गुरुवार दिन के अंत तक गिरावट देखी गई. दिन की शुरुआत में शेयर बाजार काफी मजबूती से खुला था लेकिन अंत तक आते-आते इसमें काफी गिरावट देखी गई. गुरूवार को सेंसेक्‍स 167 अंक लुढ़क कर 37 हजार 105 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी ने 11 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को गंवा दी. कारोबार के अंत में निफ्टी 53 अंक लुढ़क कर 10,983 के स्‍तर पर आ गया. इसी के साथ बाजार में लगातार 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गई. बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स करीब 125 अंक मजबूत होकर 37,270.82 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 16 अंकों की तेजी के साथ 11,018.95 के स्तर पर रहा. इस दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफीआई) ने सितंबर में पहली बार खरीदारी की. एफपीआई ने 266.89 करोड़ रुपये मूल्य के स्टॉक की खरीदारी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली 1,132.42 करोड़ रुपये रही.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता