ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब

बिहार विधानसभा में बाराचट्टी क्षेत्र की सिंचाई समस्या को लेकर विधायक ज्योति देवी ने सरकार पर सवाल उठाया। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की वैकल्पिक योजना की जानकारी दी।

Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

बिहार विधानसभा में सिंचाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से सरकार और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और बाराचट्टी से विधायक ज्योति देवी ने अपने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर हो गई है। इस मामले में उन्होंने सरकार से ठोस पहल करने की मांग की।


विधानसभा में उठा सिंचाई का मुद्दा

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ज्योति देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र में सिंचाई योजना वर्षों से लंबित है। उन्होंने बताया कि बाराचट्टी क्षेत्र पठारी इलाका है, जहां जमीन ऊंची होने के कारण किसानों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह वर्ष 2013 से लगातार सवाल उठाती रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है।


इस दौरान उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर कब तक उनके क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि खेती पूरी तरह बारिश पर आधारित होने के कारण किसानों की आय प्रभावित हो रही है और कई बार फसलें खराब हो जाती हैं।


मंत्री ने दिया सरकार का पक्ष

ज्योति देवी के सवाल पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस समस्या से अवगत है और समाधान के लिए वैकल्पिक योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाराचट्टी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है। वहां की जमीन ऊंचाई पर होने के कारण नहर के माध्यम से पानी पहुंचाना संभव नहीं है।


मंत्री ने बताया कि सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पानी को अपलिफ्ट करके पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि यह योजना लागू होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।


जवाब से संतुष्ट नहीं दिखीं विधायक

हालांकि मंत्री के जवाब से ज्योति देवी संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से किसानों को इसी तरह आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं देता है। उन्होंने सरकार से योजना के क्रियान्वयन की समय सीमा तय करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के किसान लगातार परेशान हैं और सिंचाई सुविधा नहीं मिलने के कारण खेती करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द योजना को लागू करने की अपील की।


बाराचट्टी क्षेत्र गया जिला में आता है और यह इलाका लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है। यह मुद्दा बिहार विधानसभा में उठने के बाद क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी। अब देखना होगा कि सरकार की प्रस्तावित अपलिफ्ट सिंचाई योजना कब तक जमीन पर उतरती है और इससे किसानों को कितनी राहत मिलती है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार बने हुए हैं।