ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग...

रोहतास के बिक्रमगंज मठिया गांव में अचानक हुई संदिग्ध मौतों के मामले में उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग...
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में हाल ही में हुई कई संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, इन मौतों के पीछे की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. चर्चा यही है की जहरीली सराब पीने से सभी की मौत हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. हालांकि सहायक उत्पाद आयुक्त के जवाब से मामला और उलझ गया है. उत्पाद विभाग के अधिकारी बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के ही कह रहे की सभी की कुत्ता काटने से मौत हुई है. 


घटना की शुरूआत 14 फरवरी को हुई, जब मठिया गांव में पूजन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह संपन्न हुआ। परिवार और गांव के लोगों के अनुसार, यह समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। लेकिन तिलक के अगले ही दिन 15 फरवरी को पूजन सिंह के एक अन्य पुत्र लल्लू सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही समय बाद, 16 फरवरी को उसकी मौत हो गई।


गांव में इस घटना को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कई लोग इसे शराब से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि मौत किसी अन्य कारण से हुई हो सकती है। हालांकि, इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।अधिकारियों को जानकारी मिली कि पूजन सिंह के कुछ रिश्तेदार भी इस दौरान मठिया गांव आए थे। ये रिश्तेदार नासरीगंज से आए थे और उनके बारे में बताया जा रहा है कि तीन दिनों के अंदर यहां भी दो लोगों  की भी मौत हो गई। हालांकि मौत किस वजह से हुई है इस बारे में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा फैलते ही उत्पाद विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मठिया गांव पहुंच गई। अधिकारियों ने मृतक परिवार से बातचीत की और शुरुआती जांच में कुछ संभावनाओं का पता लगाया। उत्पाद विभाग के रोहतास जिले के सहायक आयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि - जो सूचना प्राप्त हुई थी। कुछ लोगों के मृत्यु की तो हम लोगों ने जांच किया और घर वालों से पता चला है कि कुत्ता काट लिया था उससे उसकी मौत हुई है। 14 तारीख को घर में फंक्शन था 15 तारीख को तबीयत खराब हुई अगर शराब से मौत का मामला होता तो 14 से ही तबीयत खराब हो जाता।


साथ ही, तिलक समारोह से लौटने के बाद अकोढीगोला के दो रसोईयों की भी संदिग्ध मौत की चर्चा गांव में हो रही है। परंतु इन मौतों के किस वजह से हुई है इस बारे में भी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों के परिजन फिलहाल खुलकर कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं।गांव में यह मामला तेजी से चर्चा में आया और लोग इसे अलग-अलग कारणों से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि यह मौतें शराब के सेवन से हुई हैं, वहीं अन्य लोग इसे किसी बीमारी या अन्य प्राकृतिक कारणों से जोड़कर देख रहे हैं।


इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मठिया गांव में पहुंचकर जांच को तेज कर दिया है। टीम ने मृतकों के परिवार से बातचीत की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद से प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से हो और किसी प्रकार की अफवाह फैलने से पहले वास्तविक तथ्य सामने आए।

इस संदिग्ध घटना ने गांव में भय और शंका का माहौल बना दिया है। ग्रामीण इस बारे में चर्चा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के अनुमान पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।