ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट

बिहार के राजधानी में मेट्रो सेवा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी जहां तीन डिब्बों वाली मेट्रो चलाई जा रही है, वहीं आने वाले समय में छह डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी।

PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA METRO UPDATE: बिहार के राजधानी में मेट्रो सेवा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी जहां तीन डिब्बों वाली मेट्रो चलाई जा रही है, वहीं आने वाले समय में छह डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। इससे यात्रियों को ज्यादा जगह और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


मेट्रो परियोजना को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा शुरू की जा चुकी है। अब दूसरे चरण में मलाही पकड़ी तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। मार्च से इस रूट पर परिचालन शुरू करने की योजना है। शुरुआत में तीन डिब्बों वाली एक और मेट्रो किराये पर लाई जाएगी, जबकि आगे चलकर छह डिब्बों वाली नई ट्रेनों की खरीद की जाएगी।


योजना के अनुसार छह डिब्बों वाली आठ से दस मेट्रो रेलगाड़ियों की खरीद की तैयारी है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही करीब 12.5 किलोमीटर लंबे ऊपरी और भूमिगत मार्ग के निर्माण का काम भी आगे बढ़ाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कई कंपनियों का चयन किया जाएगा, जिसमें लगभग सात से आठ महीने का समय लग सकता है।


दूसरे चरण में मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम और पटना विश्वविद्यालय तक मेट्रो सेवा चलाई जाएगी। इसके बाद यह सेवा पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन तक पहुंचेगी। इससे शहर के प्रमुख इलाकों को सीधा और तेज संपर्क मिलेगा।


हालांकि Patna Metro Rail Corporation की ओर से विस्तृत आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मेट्रो के विस्तार से पटना के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और सफर पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक होगा। आने वाले समय में छह डिब्बों वाली मेट्रो राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है।