ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

शराब माफिया के खिलाफ लिखी खबर तो धंधेबाजों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

BEGUSARAI: जिले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार को शराब माफिया के खिलाफ खबर छापनी महंगी पड़ गई. धंधेबाजों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पत्रकार गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे इलाज

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: जिले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार को शराब माफिया के खिलाफ खबर छापनी महंगी पड़ गई. धंधेबाजों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पत्रकार गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना जिनतेपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि अजय शास्त्री नाम का पत्रकार अपने घर से ड्यूटी के लिए ऑफिस निकला था कि उसी दौरान रास्ते में शराब धंधेबाजों ने पहले तो उसके अपहरण की कोशिश की. उसमें असफल रहने होने के बाद अपराधियों ने अजय को बोलेरो से कुचलने की कोशिश की. इस दौरान पत्रकार अजय गंभीर रुप से घायल हो गया.

बाद में लोगों ने अजय को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले उसने शराब धंधेबाजों के खिलाफ खबर चलायी थी उसके बाद उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली थी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस बात की शिकायत उसने कई बार अधिकारियों से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

हालांकि पुलिस ने कहा है कि अजय का गांव के ही एक शख्स के साथ जमीन विवाद चल रहा है और वो शख्स शराब माफिया भी है. पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता