ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

सेना बहाली की प्रक्रिया पर तेजस्वी ने BJP को घेरा, कहा- जाति के आधार पर अग्निवीरों की छंटनी करेगा RSS

DESK : केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में बहाली की प्रक्रिया जारी है। अग्निपथ योजना के तहत सेना बहाली के आवेदन में अन्य दस्तावेजों के अलावे अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत

सेना बहाली की प्रक्रिया पर तेजस्वी ने BJP को घेरा, कहा- जाति के आधार पर अग्निवीरों की छंटनी करेगा RSS
First Bihar
2 मिनट

DESK : केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में बहाली की प्रक्रिया जारी है। अग्निपथ योजना के तहत सेना बहाली के आवेदन में अन्य दस्तावेजों के अलावे अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है, जिसको लेकर अब आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साध दिया है। तेजस्वी ने RSS को भी घेरे में ले लिया है और कहा है कि ये जाति इसलिए पूछ रहे है क्योंकि देश का सबसे बड़ा जातिवादी संगठन RSS बाद में जाति के आधार पर अग्निवीरों की छंटनी करेगा।



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, जात न पूछो साधु की लेकिन जात पूछो फौजी की। संघ की BJP सरकार जातिगत जनगणना से दूर भागती है लेकिन देश सेवा के लिए जान देने वाले अग्निवीर भाइयों से जाति पूछती है। ये जाति इसलिए पूछ रहे है क्योंकि देश का सबसे बड़ा जातिवादी संगठन RSS बाद में जाति के आधार पर अग्निवीरों की छंटनी करेगा।



दरअसल, सेना बहाली की इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों से जाति प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। अग्निपथ स्कीम का फॉर्म भरने वाले आवेदक भी जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने से हैरान हैं। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। 

टैग्स