Hindi News / news / ससुराल वालों ने पीटा तो युवक ने दे दी जान, मौत के बाद...

ससुराल वालों ने पीटा तो युवक ने दे दी जान, मौत के बाद भी पत्नी देखने नहीं आयी

1st Bihar Published by: Updated Apr 20, 2020, 7:45:15 AM

ससुराल वालों ने पीटा तो युवक ने दे दी जान, मौत के बाद भी पत्नी देखने नहीं आयी

- फ़ोटो

PATNA : ससुराल में पिटाई से दुखी युवक ने जहर खाकर जान दे दी । पत्नी से विवाद के बाद ससुराल वालों ने युवक की जमकर  पिटाई कर दी। इलाज के दौरान पीएमसीएच में युवक की मौत हो गयी।


मामला पटना के गौरीचक थानक्षेत्र के मोहिद्दीनपुर का है । जहां 25 साल के युवक टुनटुन कुमार की जहर खाने से मौत हो गयी। टुनटुन के पिता ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वहीं कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गयी थी। पिटाई के बाद से टुनटुन परेशान चल रहा था। इसके बाद 17 अप्रैल को उसने जहर खा लिया।


हालत बिगड़ने के बाद टुनटुन को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 18 अप्रैल को दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की सूचना के बावजूद उसकी पत्नी और ससुराल वाले नहीं आए। टुनटुन के पिता नवल केवट के बयान पर पीएमसीएच टीओपी में मामला दर्ज कराया गया है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।