1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 13, 2020, 1:47:19 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगुसराय में ससुराल आये एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकती हुई मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना बांध के पास की है.
मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के फजिलपुर गांव के रहने वाले रामाज्ञान यादव के 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि कन्हैया अपने ससुराल बछवाड़ा आया था, जहां गुरुवार को उसका शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता हुआ मिला है.
मृतक के पास मिले मोबाइल से शव की पहचान की गई. शव मिलने की जानकारी मिलते ही ससुराल से लेकर घर में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगुसराय भेज दिया है. वहीं आगे की कारवाई में जुट गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ऐंगल पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलेगा.