ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

संजय जायसवाल बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने सौंपा प्रमाण पत्र

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डॉ संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के चुनाव पदाधिकारियों ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।प्रदेश कार्यालय में बिहार बी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डॉ संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के चुनाव पदाधिकारियों ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।

प्रदेश कार्यालय में बिहार बीजेपी के राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ संजय जायसवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जयसवाल की तरफ से शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। आज नाम वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही डॉ जायसवाल निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

राज्य परिषद की बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे बिहार चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ-साथ सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पूर्व सांसद, विधायक जिलाध्यक्ष भी पहुंचे। बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया के मुताबिक राज्य में 60 फ़ीसदी जिला स्तरीय पदों पर चुनाव संपन्न करा लिए जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गय़ा। जीत के बाद  बधाइयों का तांता लग गया है.  बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  संतोष रंजन राय ने जायसवाल को बधाई दी हैं.


 

टैग्स