ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘इनसे बिहार चल नहीं रहा है और पगड़ी उतर नहीं रही’ सम्राट पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- दो लोग सुनने नहीं आते.. ये क्या बात करेंगे

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों कहा था कि लालू और मुलायम सिंह का परिवार चुनाव के समय बूथ ल

‘इनसे बिहार चल नहीं रहा है और पगड़ी उतर नहीं रही’ सम्राट पर तेजस्वी का पलटवार, बोले- दो लोग सुनने नहीं आते.. ये क्या बात करेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों कहा था कि लालू और मुलायम सिंह का परिवार चुनाव के समय बूथ लूटने का काम करता था। सम्राट चौधरी के इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों से बिहार चल नहीं रहा है और पगड़ी उतर नहीं रही है। इन लोगों की बात करने का कोई मतलब नहीं है, चार लोग सुनने तक नहीं आता है इन लोगों को, ये क्या बात करेंगे। वहीं पवन सिंह के यह कहने पर कि बीजेपी के नेता मोदी के नाम पर कबतक चुनाव जीतेंगे, इसपर तेजस्वी ने कहा कि मोदी के नाम पर कहां कोई जीत रहा हैं। नरेंद्र मोदी तो खुद डिप्रेशन में चल रहे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पूरा देश में इस बार जनता चुनाव लड़ रही है और जनता की जीत तय है। वहीं सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम लोग सब के लिए काम करते हैं और हम लोगों को सबका वोट मिलता है, मुख्यमंत्री किसी गलतफहमी में न रहें। 17 महीने में हमनें जो काम किया, जो नौकरियां मिलीं, मुसलमानों को भी मिली और हिंदू को भी मिलीं।