Hindi News / news / बिहार: कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर लगा आरोप

बिहार: कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर लगा आरोप

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Jul 29, 2020, 4:12:46 PM

बिहार: कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर लगा आरोप

- फ़ोटो

SAHARSA: कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह हत्या का आरोप खिलाड़ी के दोस्तों पर ही लगा है. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पशु पालन कॉलोनी की है. अंकित कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था और राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा जाने वाला था. लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या हो गई. 

पटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. मृतक अंकित कुमार जो सत्तर कटैया प्रखंड के जरसैन गांव का रहने वाला था. वह इंटर का छात्र था जो यहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था.

घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किया है. जबकि मृतक के भाई ने रौशन कुमार और अन्य तथाकथित दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया.  घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है. शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. वही, घटना से आहत लोगों ने पोस्टमार्टम के लिये जा रहे लाश को थाना चौक पर लाकर कुछ देर के लिये हंगामा भी किया पर पुलिस अधिकारियों ने उसे समझा बुझाकर वापस लौटा दिया.