ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

'सड़क पर नाक रगड़ कर माफ़ी मांगे BJP के नेता ...', बोले तेजस्वी यादव ... चाचा बताएं हमारे अलग होते ही कितने लोगों को दी नौकरी

बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर रोजगार के मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। तेजस्वी ने कहा है की जब हम सरकार में थे तो लाखों लोगों को बहाल

'सड़क पर नाक रगड़ कर माफ़ी मांगे BJP के नेता ...',  बोले तेजस्वी यादव ... चाचा बताएं हमारे अलग होते ही कितने लोगों को दी नौकरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर रोजगार के मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। तेजस्वी ने कहा है की जब हम सरकार में थे तो लाखों लोगों को बहाल करवाया। लेकिन, ये लोग पिछले 10 साल से सिर्फ झूठ बोल रहे हैं और काम नहीं किया है। भाजपा के लोगों को सड़क पर नाक रगड़ कर माफ़ी मांगना चाहिए। 


तेजस्वी ने कहा कि हम जब सरकार में रहे तो 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। इसके बाद जैसे ही हम सरकार से अलग हुए आपने देखा क्या हुआ ? पेपर लीक हो गया और लगभग लाखों बहाली रद्द हो गई। अब हम चाहते हैं कि उसकी परीक्षा जल्द हो जाए और बहाली जल्द शुरू की जाए। इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि मैं जब सरकार में था तो जो हमारे तरफ से 3 लाख सरकारी नौकरी प्रक्रियाधीन थी फाइलों में सब काम हो गया था। अब उसके बारे में भी बताना चाहिए कि वह नौकरी यह लोग कब निकालेंगे?


इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार गठन के इतने दिन हो गए लेकिन नौकरी देने के मामले में कोई काम ही नहीं किया जा रहा है। जबकि सारा काम हम लोग करवा कर आए हैं तो इनको कुछ करना भी नहीं है केवल इसकी घोषणा करनी है और बाहर निकालनी है। जब मैं स्वास्थ्य विभाग का मंत्री था तो डेढ़ लाख बहाली पर काम किया था वह बहाली भी यह लोग नहीं निकल रहे हैं तो आप लोग खुद समझ जाइए ? 


वहीं, मंगल पांडे के बयान का पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव कहा कि ये लोग सिर्फ बकवास करते हैं काम की बात नहीं करते हैं। वो लोग काम की बात कर ही नहीं सकता है। उधर, राहुल गांधी से माफी मांग करने वाले भाजपा नेता को जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि इसका कोई मतलब है कि माफी मांगों। हम तो कहते हैं कि भाजपा के लोगों को सड़क पार नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए बिहार की जनता से।इन्होंने जो झूठ बोला है उसको पूरा करना चाहिए।जो वादा करके इन्होंने वोट लिया उसको पूरा नहीं किया तो माफी मांगे ये लोग।