ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने से सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 30 घायल

DESK : देश में सड़क हादसे का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी मे

ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने से सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 30 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश में सड़क हादसे का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने न आती हो।  इसी कड़ी में अब एक बड़े सड़क हादसे की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर के अचानक से हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है।


दरअसल, गुजरात में बस चालक को हार्ट अटैक आने के बाद बस की एक कार से भिड़ंत हो गयी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी। यह घटना नवसारी जिले में हुई। यह घटना जिले के वेसमा गांव के पास में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 48 पर हुई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में बैठे सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस चालक को दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गयी। 


बताया जा रहा है कि, यह लग्जरी बस सूरत से वलसाड जा रही थी। इस बस में 40 से अधिक लोगों के शामिल होने की सुचना मिल रही है। इस दुर्घटना में बस सवार10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, इस बस में सवार 30 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस हादसे में घायलों को नवसारी सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जिसमें से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को नवसारी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बस में सवार लोग वलसाड के कोलाक गांव के रहने वाले हैं।